दरभंगा, मार्च 24 -- दरभंगा। बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के प्रकाशित रिजल्ट में सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजुली की छात्रा हेमा कुमारी ने 464 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। 12वीं की परीक्षा के बाद से ही हेमा नीट की तैयारी में लगी हुई है। वह आगे चिकित्सक बनकर अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहती है। हेमा बिजुली निवासी शिक्षिका अनिता कुमारी एवं पिता अमरेश कुमार यादव की पुत्री है। उसके विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि प्रकाश, शिक्षक मो. इश्तियाक करीम शौकत, दीपक कुमार, दिनेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार ठाकुर, आलोक कुमार आदि ने हेमा की इस सफलता पर उसे बधाई दी है। पूर्व मुखिया रामजी यादव, प्रखंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, लेखापाल अनिल कुमार, बुच्चामन म वि के एचएम नागेंद्र कुमार राय सहित सदर प्रख...