शामली, मार्च 1 -- सीएचसी शामली में तैनात एक स्टाफ नर्स पर अभद्र व्यवहार और चिकित्सीय प्रक्रिया में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने चिकित्सा अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में चिकित्सकों ने बताया कि 28 फरवरी को एक गर्भवती महिला उपचार के लिए सीएचसी शामली पहुंची थी। जांच में उसका हीमोग्लोबिन 6.3 पाया गया तथा गर्भाशय में पानी की कमी भी बताई गई। ब्लड की उपलब्धता न होने पर चिकित्सकों ने महिला को उच्च केन्द्र के लिए रेफर किया, लेकिन परिजनों ने लिखित रूप में हायर सेंटर जाने से असहमति जताते हुए सीएचसी में ही उपचार कराने का अनुरोध किया।आरोप है कि एनबीएसयू यूनिट में कार्यरत स्टाफ नर्स ने बिना विधिवत बीएचटी पर डॉक्टर से आयरन सुक्रोज का प्रिस्क्रिप्शन कराए तथा आवश्यक प्रारंभिक परी...