मुंगेर, मई 9 -- संग्रामपुर। संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को नि:शुल्क हृदय रोग जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कोलकाता फीयरलेस हॉस्पिटल के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक बंदोपाध्याय ने लोगों को हृदय रोग एवं हार्ट अटैक से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम का आयोजन संग्रामपुर नगर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन उर्फ बमबम के नेतृत्व में किया गया। शिविर के दौरान डॉ. अशोक बंदोपाध्याय ने उपस्थित ग्रामीणों चिकित्सकों एवं आमलोगों को हार्ट अटैक आने के शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सीने में तेज दर्द, सांस लेने में परेशानी, अत्यधिक पसीना आना, बेचैनी एवं हाथों में दर्द जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने हार्ट अटैक की स्थिति में मरीज को...