सीतापुर, फरवरी 16 -- केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर क्षेत्र के हरगांव मार्ग पर स्थित वाहिद हॉस्पिटल के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अचानक सामने आए कुत्ते से टकराकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ तो जुटी, लेकिन कोई भी घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसी बीच दुर्घटना की सूचना वाहिद हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अख्तर हुसैन तक पहुंची। डॉ. अख्तर हुसैन ने बिना देर किए अपनी एम्बुलेंस से घायल युवक को स्वयं सीएचसी में भर्ती कराया। लोग अख्तर हुसैन के इस मानवीय कदम की सराहना कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...