औरैया, मई 13 -- कंचौसी, संवाददाता। कस्बे के वरिष्ठ चिकित्सक रहे डॉ. आरएस तिवारी के 17वें निर्वाण दिवस पर मंगलवार को रेलवे स्टेशन के समीप शीतल शर्बत और पानी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी में राहगीरों और रेल यात्रियों को शीतल जल पिलाकर लोगों ने समाजसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ट्रेन से उतरकर घर जा रहे यात्रियों और रेलवे स्टेशन की ओर आने-जाने वाले लोगों को शर्बत व ठंडा पानी वितरित किया गया। चिलचिलाती धूप में शीतल पेय मिलने से लोगों ने राहत महसूस की और आयोजन से जुड़े लोगों की सराहना की। लोगों ने कहा कि ऐसे परिवार धन्य होते हैं, जो अपने पूर्वजों की स्मृति में समाजहित के कार्य करते हैं और समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा करते हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सेवा कार्य में सहयोग किया। इस मौके पर दिनेश तिवारी, ...