साहिबगंज, फरवरी 26 -- बोरियो, प्रतिनिधि।सीएचसी के आयुष चिकित्सक डॉ. बिनोद कुमार के निधन से प्रशासनिक पदाधिकारी एवं बोरियो के लोगों ने दुख व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में बोरियो बीडीओ नागेश्वर साव, थाना प्रभारी रोहित कुमार, प्रभारी सीडीपीओ प्रमोद आनंद, एएसआई प्रभाशंकर दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता व सुप्रसिद्ध होमियो चिकित्सक डॉ. जय प्रकाश भगत, सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सचिन कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष स्टीफन मुर्मू, सेवा निवृत शिक्षक हरिश्चन्द्र साह, हेमन्त कुमार साह, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज साह, सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार, डॉ. विवेक भारती, डॉ. सुदामा साह, डॉ. पंकज गुप्ता, नेत्र सहायक देवेन्द्र कुमार आदि शामिल हैं। वहीं सीएचसी बोरियो में पदस्थापित आयुष चिकित्सिक डा. विनोद कुमार का बुधवार को हुए असामयिक निधन पर आज गुरूवा...