गया, अप्रैल 25 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के धरहराकला पंचायत अंतर्गत रघवाचक गांव में शनिवार को साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने एक चिकित्सक के बैंक खाते से 64 सौ रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित चिकित्सक ने साइबर क्राइम पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित चिकित्सक ने बताया कि जिस दिन उनके खाते से राशि की निकासी हुई, उस दिन वह न तो बैंक गए थे और न ही किसी दुकान पर जाकर अंगूठा लगाकर कोई लेन-देन किया था। ऐसे में अचानक खाते से पैसे कटने की जानकारी मिलने पर वह हैरान रह गए। यह भी पढ़ें- चिकित्सक के खाते से 6400 रुपये की साइबर ठगी, बिना बैंक गए हुई निकासी घटना के बाद चिकित्सक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। वहीं इस तरह की घटना से क्षेत्र में चिंता ब...