समस्तीपुर, मई 2 -- सिंघिया। सिंघिया मुख्य बाजार बापू चौक स्थित एक ग्रामीण चिकित्सक के क्लिनिक पर शुक्रवार की संध्या पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान दवा रखने वाले आलमीरा से करीब 48 लीटर शराब बरामद किया गया। छापेमारी की भनक मिलते ही चिकित्सक रोगी क़ो क्लिनिक में ही छोड़ कर पिछले रास्ते से फरार हो गये। इस बाबत थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया की मामले में ग्रामीण चिकित्सक तथा उसके भाई पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना को ले कर लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। यह भी पढ़ें- छापेमारी में देसी शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...