बेगुसराय, जून 1 -- बलिया, एक संवाददाता। डंडारी प्रखंड के मोहनपुर के मुसहर समुदाय के बस्ती पहुंच कर सोमवार को भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, संजय ठाकुर ने पिडित परिवार सकलदेव सदा और उनके बाल बच्चों और ग्रामीणों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया। यह भी पढ़ें- चिकित्सक की लापरवाही से महिला के प्रसव दौरान मौत दुखदघटना का विवरण दिवाकर प्रसाद ने बताया कि विगत 26 मई 2026 को प्रीति देवी पति नितिश सादा ने प्रसव कराने तेतरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां बच्चा पैदा होते ही प्रीति देवी की स्थिति बिगड़ गई, सही समय पर रेफर किया जाता तो जान बचाई जा सकती थी। लेकिन चिकित्सक की लापरवाही के कारण 7 बजे शाम को रेफर करने और ऐंबुलेंस सेवा उपलब्ध नही कराने के कारण महादलित परिवार की महिला की मौत हुई है।परिवार का आरोप पिडित परिवार और ग्रामीण सकलदेव सदा जानकी देवी फूल...