दरभंगा, फरवरी 23 -- बहेड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी के परिसर से एक चिकित्सक की बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित चिकित्सक ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित डॉ. राजकुमार वर्मा बहेड़ी सीएचसी में पदस्थापित हैं। वे मूल रूप से समस्तीपुर के खानपुर थाना के नवदुवार गांव के निवासी हैं। अजमानतीय वारंटी को किया गिरप्तार केवटी। स्थानीय पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत एक अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सदन राम के अनुसार कोर्ट ऑफ अर्चिता सिंहा, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, दरभंगा द्वारा जारी अजमानतीय वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारंटी जिबरा छतवन गांव निवासी चन्देश्वर सहनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए रविवार को उसे न्यायालय में ...