मऊ, मई 31 -- मऊ। नगर के घास बाजार निवासी और नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. एके वर्मा की पत्नी एवं स्वर्ण आभूषण व्यवसायी निखिल वर्मा की माता बिट्टो रानी वर्मा के शनिवार को निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को लोगों ने घास बाजार स्थित आवास पर पहुंचकर शोक प्रकट किया। जिले के संभ्रांत नागरिकों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक प्रकट किया। शोक प्रकट करने वालों में व्यापारी नेता उमाशंकर ओमर, डॉ. एनके सिंह, डॉ. आरएम मिश्रा, डॉ. एसके सिंह, अजय सर्राफ, डॉ. अम्बरीश दूबे, मनीष वर्मा, विजय सर्राफ, रामाश्रय मौर्य, सचिन्द्र सिंह, डॉ. एससी तिवारी, प्रतीक जायसवाल, मनीष सर्राफ, विजय वर्मा, अवधेश सोनकर, पंकज खंडेलवाल, डॉ. एके सिंह, प्रदीप सिंह, डॉ. एस ख़ालिद, सौरभ बरनवाल, नीलम सर्राफ, संगीता द्विवेदी, विजय तुलस्यान, सीए शमीम अहमद, विजय सर्राफ, न...