भागलपुर, मार्च 1 -- हवेली खड़गपुर। जिले में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग सक्रिय हो गया है। तेघड़ा गांव में पिछले दिनों उमाशंकर पासवान के बगीचा में दर्जनों कौआ की मौत के बाद पशुपालन विभाग सक्रिय होकर आसपास के बगीचा और पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण कर आवश्यक दवाइयों के छिड़काव के साथ मुर्गा आदि के स्वाब और सीरम लेकर जांच के लिए भेजा था। फिलहाल रिपोर्ट नहीं आई है लेकिन लोगों की निगाहे रिपोर्ट पर टिकी हुई है। वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी, मुंगेर के आदेशानुसार प्रखंड के तेघड़ा गांव में कौओं की मौत की घटना की जांच को लेकर पशुपालन विभाग की टीम को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। जिला पशुपालन पदाधिकारी के आदेश पर रविवार को भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार समेत पशु चिकित्सकों और कर्मियों की टीम ने तेघड़ा गांव स्थित उमाश...