हाथरस, अप्रैल 11 -- हाथरस। शहर के जिला महिला चिकित्सालय में हुई प्रसूता और नवजात शिशु की मौत के मामले में चार सदस्यीय जांच कमेटी द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट उच्चधिकारियों को सौंप दी गई है। जांच कमेटी द्वारा उच्चधिकारियों को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में घटना के दिन जिला महिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक और स्टाफ पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है। शहर के गणेशगंज निवासी ललित की एक साल पहले आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सोरई निवासी पूनम पुत्री लक्ष्मण शर्मा के साथ शादी हुई थी। बीते दिनों ललित की पत्नी पूनम के प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे प्रसव के लिए शहर के जिला महिला चिकित्सालय में लेकर पहुंचे थे। प्रसव के बाद पूनम ने शिशु को जन्म दिया था। लेकिन जन्म के कुछ देर बाद शिशु की मौत हो गई थी। शिशु के जन्म के बाद पूनम ने भी दम तोड़ द...