बांका, अप्रैल 30 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के महेशा गांव के रत्न कुमार राना ने जिलेबिया मोड़ के कथित झोलाछाप चिकित्सक डा अजमत अंसारी और उनकी बेटी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें उसने कहा है की मंगलवार को उनके पुत्र संतोष कुमार को हल्का सर्दी खानसिबका इलाज कराने जिलेबिया मोड़ स्थित डा अजमत अंसारी के क्लीनिक में ले गए। जहां उनकी बेटी भी काम कर रही थी। उनके बेटे को चिकित्सक ने दो सुई लगाया। इसके बाद उनके पुत्र संतोष कुमार की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उसे बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले गए। यह भी पढ़ें- चिकित्सक और उनकी बेटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जहां चिकित्सक ने उनके पुत्र संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। रतन कुमार राना ने चिकित्सक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मा...