चिकित्सक एवं कर्मी अस्पताल आने वाले मरीजों से संवेदनशील व्यवहार करें : डीसी
चाईबासा, मई 30 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जिले का प्रमुख चेहरा है। इसलिए सभी चिकित्सक एवं कर्मी अपने निर्धारित समय पर अस्पताल में उपस्थित रहकर निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिया कि ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक एवं कर्मी अस्पताल आने वाले सभी मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करें। उपायुक्त शुक्रवार को सदर अस्पताल चाईबासा में आयोजित बैठक में स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों की जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं, प्रतिनियुक्त चिकित्सकों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों तथा आधार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.