फरीदाबाद, अप्रैल 19 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एकॉर्ड अस्पताल में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आरपीएस सिटी के सीनियर सिटीजन फोरम के वरिष्ठ नागरिकों को सभी सुपरस्पेशलिटी डॉक्टरों ने स्वास्थ्य से संबंधित बीमारियों के बारे में सीधे संवाद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार बेहद आवश्यक है। किडनी से जुड़ी बीमारियां शुरुआती दौर में अक्सर बिना लक्षण के होती हैं, इसलिए समय-समय पर जांच कराना जरूरी है। सही जीवनशैली, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी का सेवन किडनी को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्डियोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. ऋषि गुप्ता ने कहा कि हृदय रोगों से बचाव के लिए नियमित जांच, संतुलित...