समस्तीपुर, जुलाई 2 -- खानपुर। प्रखंड में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया गया। खानपुर सिनेमा हॉल रोड में संचालित शिवम हेल्थ केयर संस्थान सहित विभिन्न हॉस्पिटलों पर केक काटकर डॉक्टर दिवस मनाया गया। इस दौरान चिकित्सकों के योगदान को याद करते हुए उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. काजल पंडित एवं डॉ. शिव प्रकाश पंडित ने कहा कि राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज के स्वास्थ्य के प्रति चिकित्सकों के अमूल्य योगदान, उनके समर्पण तथा मरीजों की जान बचाने के लिए किए जाने वाले अथक प्रयासों का सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं और समाज के लिए उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Purnia News: डाक्टर्स डे : जीएमसीएच में ऑडियो विजुअल क्लासेज,...