मुरादाबाद, मई 23 -- हिमगिरि कॉलोनी स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में जिला अस्पताल के चिकित्सक दल ने मुख्य सेविका, सेविका से कुपोषित बच्चों के उपचार को लेकर बात की। सीडीपीओ जानकी देवी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 122 बच्चे सेम श्रेणी में है, जिसमें 15 के तत्काल उपचार की जरूरत है। ऐसे बच्चों के सेहत को लेकर जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र से आए मुहम्मद रिजवान, डॉ.फोजिया खान सहित अन्य विशेषज्ञों ने संयुक्त रूप से चलने वाले अभियानों की चर्चा की। टीम की ओर से दो बच्चों को उपचार के लिए केंद्र में दाखिल कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...