चिकित्सकों ने आरजी कर घटना पर जताया आक्रोश, दी श्रद्धांजलि
बोकारो, अगस्त 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हो रहे हमलों तथा दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में बोकारो ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (बीओजीएस) की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी महिला चिकित्सक के साथ हुई जघन्य घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने दिवंगत महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना समय की मांग है और इस प्रकार की घटनाएं पूरे चिकित्सा समुदाय को झकझोर देती हैं। संस्था की अध्यक्ष डॉ. मीता सिन्हा ने कहा कि इस जघन्य घटना के खिलाफ पूरे देश में विरोध दर्ज कराया जा रहा है। उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.