बोकारो, मई 21 -- सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द चिकित्सकों की कमी पूरी करने, सिविल के कार्यों में शिथिलता व सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं सहित अन्य मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक सीसीएल कथारा महाप्रबंधक एकेबी सिंह की उपस्थिति में की गई। जारंगडीह कोलियरी पीओ प्रवीर सेन कुमार गुप्ता, कथारा पीओ रंजीत कुमार, एएफएम राजीव रंजन व एसओसी संजय कुमार तथा यूनियन की ओर से क्षेत्रीय सचिव विलसन फ्रांसिस, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह व धनेश्वर यादव मुख्य रूप से मौजूद थे। यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की कमी की वजह से फिलहाल पदस्थापित चिकित्सकों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसी स्थिति बनी रही तो रात्रि आपातकालीन सेवा चलाने में परेशानी होगी। इसी तरह मेडिकल स्टाफ की भ...