रांची, जनवरी 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति रांची और टेली मानस झारखंड की ओर से मंगलवार को मारवाड़ी कॉलेज में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत तनाव मुक्ति शिविर लगा। कार्यक्रम में मारवाड़ी कॉलेज रांची के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने छात्र-छात्राओं से वार्तालाप कर उन्हें इस मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम से लगातार जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस शिविर में चिकित्सकों और परामर्शदाताओं ने विद्यार्थियों को परामर्श दिया। आवश्यकतानुसार दवाओं का भी वितरण किया गया। शिविर में लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन के सदस्य ने भी सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों बीच विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति से जिला नोडल पदाधिकारी एसीडी कोषांग रांची- डॉ सीमा गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक- प्रवीण कुमार सिंह, ज...