दरभंगा, अगस्त 9 -- संजय लाला,दरभंगा। फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया के आह्वान पर नौ अगस्त को 'अभया दिवस' मनाया जाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर दरभंगा ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के आईपास कक्ष चिकित्सकों ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

समस्याओं की जानकारी कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ओम प्रकाश ने कहा विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार लगभग आठ से 38 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्यकाल में कभी न कभी शारीरिक हिंसा का सामना करते हैं। मौखिक दुर्व्यवहार, धमकी और उत्पीड़न को जोड़ने पर यह समस्या कहीं अधिक व्यापक हो जाती है। हिंसा स्वास्थ्य कर्मियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ रोगी सेवा की गुणवत्ता को भी नुकसान पहुंचाती है। आ...