बिहारशरीफ, मार्च 7 -- हिलसा। चिकसौरा बाजार में बेटे ने बुजुर्ग मां को पीटकर जख्मी कर दिया। जख्मी बुलदेव मिस्त्री की 60 वर्षीया पत्नी गीता देवी को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। पड़ोसियों की मानें तो बेटा विक्षिप्त है। थानाध्यक्ष गौरव सिद्धू ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...