बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। चिकसौरा थाना क्षेत्र के योगीपुर-कोरावां मार्ग पर सरदार बिगहा गांव के पास शुक्रवार को टेम्पो के धक्के से बाइक सवार शिक्षक जख्मी हो गये। जख्मी आषाढ़ी गांव निवासी 50 वर्षीय बाल्मिकी प्रसाद को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। वे मनी बिगहा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। शुक्रवार की दोपहर वे स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान टेम्पो चालक उन्हें धक्का मारकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (हिलसा से मनीष कुमार) यह भी पढ़ें- बांका: बाइक की टक्कर में चालक गंभीर, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...