सहारनपुर, जून 5 -- देवबंद। चौकी खेड़ा मुगल क्षेत्र के गांव नाफेपुर में चिकन व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने एक युवती पर प्रेम जाल में फंसाकर उसके पुत्र से लाखों रुपये हड़पने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है, जबकि परिवार में अचानक हुई मौत से घर में कोहराम मचा है। कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव खेड़ामुगल चौकी क्षेत्र के गांव नाफेपुर निवासी शहजाद (35) तल्हेड़ी बुजुर्ग क्षेत्र के गांव बचीटी में चिकन शॉप चलाते थे। बुधवार रात शहजाद द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लेने के चलते गंभीर हालत में परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- पिता-पुत्री के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने में कार्रवाई की मांग हालत गंभीर होने के चलते सीएचसी से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया,...