नई दिल्ली, मई 3 -- वेजिटेरियन लोगों को जब कुछ स्पाइसी सब्जी खाने का दिल करता है तो वो कटहल बनाते हैं। कटहल ऐसी सब्जी जिसका खुद का फ्लेवर बहुत कम होता है और वो सारे मसालों की महक और स्वाद को तेजी से अब्जॉर्ब कर लेता है। इसीलिए कटहल को वेज मीट भी बोला जाता है। लेकिन कटहल केवल स्वाद के लिए ही नहीं खाते गर्मियों में मिलने वाली इस सब्जी के ढेरों फायदे भी हैं। जो इसे संपूर्ण आहार बनाते हैं। अगर आप कटहल को खाना नहीं चाहते तो जरा इसके फायदों के बारे में सुन लें। जिसे जानने के बाद आप भी खाना शुरू कर देंगे।कटहल के न्यूट्रिशन कटहल में हाई फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। सबसे खास बात कि इस सब्जी में फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नहीं होती। इसलिए ये वेट लॉस के लिए भी सही है।हाइड्रेशन देता ...