चिकन-मटन की जगह चूहे खाकर पेट भरेंगे उल्लू के बच्चे, देहरादून से मंगाई गई खास खुराक
नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- बिजनौर, संवाददाता। यूपी के बिजनौर में चिकन-मटन की पार्टी कर रहे उल्लू के बच्चे अब चूहे खाकर पेट भरेंगे। वन विभाग के अधिकारियों ने उल्लूओं के बच्चों का पेट भरने के लिए देहरादून से 50 चूहे मंगाए है। दो चूहों की कीमत 300 रुपये बताई जा रही है। देर शाम तक चूहे रेंजर कार्यालय पर पहुंच जाएंगे। रेंजर महेश गौतम का कहना है कि शुरुआत में उल्लूओं के बच्चों को भोजन के रुप में दो चूहे दिए जाएंगे। कृष्ण बिहार कालोनी निवासी जगदीश के घर से वन विभाग की टीम 6 उल्लू के बच्चे रेस्क्यू कर अपने साथ लेकर आई थी। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि जगदीश ने सूचना दी कि उसके घर 6 उल्लू के बच्चे हैं। जगदीश के घर में एक खिड़की थी और उल्लू के बच्चों के माता पिता उस खिड़की से अंदर आते और जाते थे। घर पर काम के चलते खिड़की बंद कर दी गई और परिजनों को नहीं पता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.