गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर के सिटी मॉल में खुले बार्बीक्यू नेशन रेस्टोरेंट के चिकन बिरयानी में कॉकरोच मिलने से बुधवार शाम हंगामा हो गया। जन्मदिन पार्टी में मौजूद पीपीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचिन वर्मा ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में शिकायत की। मौके पर पहुंची टीम ने चिकन बिरयानी एवं बेसन और काजू का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण किया और स्वच्छता के मानक पूरे होने तक रेस्टोरेंट बंद करने का नोटिस दिया। सचिन वर्मा ने बताया कि बुधवार को उनके मित्र के पुत्र का बुधवार को जन्मदिन था। बार्बीक्यू नेशन रेस्टोरेंट में पार्टी दी गई थी। करीब 20 लोग पार्टी में पहुंचे थे। रेस्टोरेंट में चिकन बिरयानी खाने के लिए परोसी गई। सभी लोगों ने खाना शुरू किया तो एक प्लेट में कॉकरोच दिखा तो सभी लोग चौंक गए। शिक...