रामपुर, फरवरी 1 -- रामपुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बिरयानी की दुकान पर चिकन बिरयानी के नाम पर बीफ बिरयानी परोसने के आरोप को लेकर एक दुकानदार और एक व्यक्ति के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही हंगामे में बदल गई। नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन बिरयानी की दुकान को बंद कराया गया। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि किला पश्चिमी गेट पर बिरयानी की दुकान पर हंगामे की सूचना मिली थी। दुकानदार और दूसरा व्यक्ति थाने आए थे, लेकिन व्यक्ति की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। मौके पर विवाद के कारण शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल 151 की कार्रवाई की गई। इस घटना को भूलवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.