चिकन पॉक्स से पीड़ित लोगों के गांव में तीसरे दिन भी लगा शिविर
बाराबंकी, जून 24 -- सिरौलीगौसपुर, संवाददाता। सरयू नदी की तलहटी में बसे बोधिक पुरवा व मुड़ियाडीह गांव में साफ सफाई और जलभराव की समस्या दूर कराने में बरती गई लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। दोनों गांवों में चिकन पॉक्स फैलने से चपेट में आए 30 लोगों का उपचार चल रहा है। तीसरे दिन भी गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित लोगों का उपचार कर दवाएं बांटी। गांव के लोगों व प्रधानों के साथ बैठक कर साफ सफाई को लेकर चर्चा की गई। दूरस्थ गांव होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों का रूटीन भ्रमण नहीं करती है। गांव वालों का कहना है कि सीएचसी अधीक्षक, क्षेत्र की आशा बहू व एएनएम द्वारा बाढ़ प्रभावित इन गांवों में रूटीन भ्रमण व समय समय पर स्वास्थ्य शिविर नहीं करते हैं। जिससे गांव में बीमारी फैलने पर लोगों को निजी चिकित्सकों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.