बुलंदशहर, मार्च 29 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरीवाड़ा में एक चिकन विक्रेता के भाई के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला चौधरीवाड़ा निवासी अब्दुल्ला बाजार में चिकन की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके भाई कैफ पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.