रामपुर, जून 13 -- शहर में नॉनवेज होटल-रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ खुले में मांस कारोबार करने के आरोप में प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कई दुकानों-रेस्टोरेंट, होटलों पर छापामारी की गई। इस दौरान सुधार के लिए सात को चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं। मालूम हो कि जिलाधिकारी के अजय कुमार द्विवेदी ने ऐसे क्रिया कलापों को रोकने के लिए कमेटी गठित की है। जिसने शुक्रवार को अभियान चलाया।

रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण इस दौरान शौकत अली रोड (रमा सिंहल मैटरनिटी होम के सामने) स्थित द चिराग रेस्टोरेन्ट (न्यू चिराग रेस्टारेन्ट) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पायी गयी अनियमतिताओं के क्रम में रेस्टोरेन्ट के मालिक महताब अहमद पुत्र मुमताज अहमद को इम्प्रूवमेंट नोटिस दी गयी। साथ ही नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण करते हुए रखे गये नानवेज...