गोपालगंज, दिसम्बर 3 -- गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा बैरम गांव में चिकन के रुपए मांगने पर एक दुकानदार को डंडे व बेल्ट से मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल दुकानदार को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया गया। मामले में दुकानदार जमरुल मियां के बयान पर नगर थाने में मासूम अली, राजू व आरिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिक में दुकानदार ने बताया है कि उसका चिकन का दुकान बाजार पर स्थित है। सोमवार को एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक उसके दुकान पर पहुंचे और दस किलो चिकन का आर्डर दिया। चिकन काट कर देने के बाद जब उन लोगों से रुपए की मांग की गई तो वे गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर लाठी डंडे व बेल्ट से हमला कर घायल कर दिया गया। मामले में नगर थाने की पुलिस प्राथ...