नोएडा, अप्रैल 7 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जगत फार्म बाजार के स्टॉल से चिकन एग रोल खाने से पिता-पुत्री समेत चार लोग बीमार हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि कर दवा दी। सूरजपुर स्थित लोटस पार्क निवासी अनिल पासवान ने बताया कि उन्होंने रविवार शाम को जगत फार्म स्थित रोशनी एग रोल नामक स्टॉल से परिवार के लिए चिकन एग रोल खरीदे थे। सदस्यों ने रोल का सेवन किया। इसके कुछ घंटे बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। अनिल पासवान, उनकी बेटी और उनके दो दोस्तों को तेज बुखार, लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।पीड़ित ने स्टॉल संचालक पर बासी या खराब गुणवत्ता का सामान बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि स्टॉल पर साफ...