दुमका, मई 20 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत चिकनियां पंचायत भवन में मंगलवार को मुखिया संतोष पुजहर की अध्यक्षता में ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकनियां गांव को प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ गांव बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर ने कहा कि चिकनियां गांव को ठोस एवं प्लास्टिक कचरा मुक्त गांव बनाने के उद्देश्य से सभी घरों और दुकानों से निकलने वाले तरल एवं ठोस कचरे का सही तरीके से निपटारा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों में उपयोग होने वाले प्लास्टिक को इधर-उधर नहीं फेंकें, बल्कि उसे अलग से संग्रहित करें ताकि उसका उचित प्रबंधन किया जा सके। यह भी पढ़ें- मोहल्ला स्वच्छता समिति के साथ ठोस कचरा प्रबंधन पर हुई चर्चा मुखिया संतोष पुजहर ने कहा कि प्लास्टिक क...