फतेहपुर, फरवरी 23 -- फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव ने अस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय, कम्पोजिट विद्यालय अस्ती व भैरमपुर में चिकनपॉक्स से बचाव के टिप्स बताने के साथ ही सीपीआर का प्रशिक्षण दिया। बताया कि यदि किसी की ह्दय गति रुक रही है तो उसे अस्पताल ले जाने के पूर्व सीपीआर देकर बचाया जा सकता है। उन्होने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के साथ ही चिकनपॉक्स संक्रमण कम करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि का वितरण किया। इस मौके पर तरन्नुम अंसारी, रेखा शुक्ल, वंदना श्रीवास्तव, सानिया सिद्दीकी, प्रेमचंद्र मौर्य, अभिनव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...