लखनऊ, जनवरी 9 -- फिल्मकार मुजफ्फर अली ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत सको सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अपनी पुरस्कार-विजेता हिंदी फिल्म अंजुमन (1986) की दुर्लभ 35 मिमी रिलीज प्रिंट नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएफडीसी)-नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया (एनएफएआई) को दान कर दिया है। मुज़फ्फर अली ने यह प्रिंट एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक प्रकाश मगदूम को सौंपा। फिल्म अंजुमन का उत्तर प्रदेश, विशेषकर लखनऊ से गहरा सांस्कृतिक संबंध है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग पुराने लखनऊ में की गई थी और यह शहर की तहजीब, नफासत और पारंपरिक हस्तशिल्प परंपरा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। यह फिल्म लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी कारीगरी से जुड़ी महिलाओं के जीवन को संवेदनशीलता के साथ चित्रित करता है तथा उनकी उत्कृष्ट कला के बावजूद उन्...