अल्मोड़ा, अप्रैल 23 -- रणजीत मेहरा, स्याल्दे। पीएमश्री जीआईसी चिंतोली में हुए वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विधायक महेश जीना, बीईओ वंदना रौतेला, बीडी शर्मा, प्रधानाचार्य डीसी वर्मा ने किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना के बाद रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। संचालन त्रिलोक बेलवाल ने किया। यहां बीडीसी मान सिंह, प्रधान गोपाल सिंह, पूजा देवी, गोविंद सिंह, राजेंद्र चौनियाल, कुंवर सिंह, रवि कुमार, सुनील काला, आशीष राणा, जैनव खातून, देवेंद्र कुमार, केशर सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...