बुलंदशहर, जून 5 -- क्षेत्र के गांव भराना में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह का समापन हवन, कलश विसर्जन और भंडारे के साथ हुआ। इस अवसर पर आचार्य पंडित आशीष ने श्रद्धालुओं से कहा कि मानव जीवन सीमित समय का है, इसलिए इसे चिंता और तनाव में नष्ट करने के बजाय ईश्वर भक्ति, सेवा, परोपकार, दान और दया के कार्यों में लगाना चाहिए।वेदमूर्ति स्वामी श्री फलाहारी महाराज के सान्निध्य में महिलाओं ने कलश विसर्जन किया तथा सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। यदि किसी को सुख नहीं दे सकते तो कम से कम दुख भी न दें। छोटी-छोटी बातों की शिकायत करने के बजाय दूसरों की गलतियों को क्षमा करें और सकारात्मक विचारों का प्रसार करें।कार्यक्रम में कपिल दरोगा, वीर सिंह, खेमचंद कैप्टन, प्यारे लाल, पीतम मास्टर, प्रमोद गिरी, रामगोपाल, राजकुमार शर्मा, मेमपाल, लोकेश सहित बड़ी स...