गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम । निजी स्कूलों द्वारा फीस से संबंधित जानकारी फॉर्म-6 पोर्टल पर अपलोड करने की मंगलवार आखिरी दिन है। लेकिन अंतिम दिन आ जाने के बावजूद गुरुग्राम जिले की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले गुरुग्राम इस प्रक्रिया में सबसे पीछे चल रहा है और अब तक आधे से भी कम स्कूलों ने अपनी जानकारी जमा कराई है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 583 निजी स्कूल हैं, जिनमें से सोमवार तक केवल 199 स्कूलों ने ही फॉर्म-6 का फाइनल सबमिशन किया है। वहीं 384 स्कूल अब भी लंबित हैं, जिन्होंने फीस से जुड़ी जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं की है। इस प्रकार जिले की कुल प्रगति महज 34.13 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो कि राज्य के औसत 49.10 प्रतिशत से काफी कम है।गुरुग्राम में प्राइमरी, मिडिल और सीनियर सेकेंडरी, ती...