बिहारशरीफ, अगस्त 19 -- चिंताजनक : दो साल बाद फिर जिले में मंडराया सूखाड़ का खतरा आसमान से बरस रही आग, खेतों में लाल हो रही धान की फसल आठ दिनों में नहीं हुई बारिश तो सूखाड़ घोषित करने की तैयारी में जुटेगा जिला प्रशासन बोरिंग से पटवन कर किसानों ने की रोपनी, अब तेज धूप से झुलस रहे पौधे फोटो 19 शेखपुरा 01 - चेवाड़ा के कपासी गांव में बारिश न होने के कारण धान के खेत में पड़ी गहरी दरारें। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आसमान में बादलों का उमड़ना-घुमड़ना तो जारी है। लेकिन जमीन पर बारिश की बूंदें नहीं गिरने से अन्नदाताओं का कलेजा कांपने लगा है। घर की जमा पूंजी और कर्ज लेकर किसानों ने पंपसेट से पटवन कर किसी तरह धान रोपनी तो कर दी है। परंतु, अब सूर्य की तेज तपिश के कारण धान की फसल 'लाल' होकर सूख रही हैं। ऐसे में किसानों पर दोहरी मार पड़ने का डर सता...