गुड़गांव, दिसम्बर 15 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। सोमवार को गुरुग्राम का एक्यूआई 345 जबकि मानेसर का 325 दर्ज किया गया। वहीं शहर के अंदर की बात करें तो ग्वाल पहाड़ी इलाके का एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। इसका मतलब है कि इस इलाके की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। सुबह घने कोहरे के बाद दोपहर में स्मॉग की चादर ने हवा को दमघोंटू बना दिया। लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतें बढ़ गईं। सबसे बदतर हालात नए विकसित सेक्टर 81 से 95 के बीच हैं। यहां चल रहे ड्रेन (नाले) निर्माण कार्य के कारण बड़े पैमाने पर खुदाई हो रही है। नियमों को ताक पर रखकर हो रही इस खुदाई से उड़ने वाली धूल सीधे हवा में घुल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी में एक्यूआई ...