लखीसराय, दिसम्बर 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थागत प्रसव के लिहाज से जिला स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता बढ़ने वाली खबर है। मंगलवार को सदर अस्पताल में आयोजित प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल हर चौथी महिला हाई रिक्स प्रेगनेंसी पीड़िता चिन्हित हुई है। पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिला का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तीन से नौ माह के अवधि वाली सभी गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जांच किया गया। सदर अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कुमार अमित के नेतृत्व में गर्भवती महिला के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। डीएस डॉ राकेश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में आयोजित प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर में शहर...