नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- जलवायु परिवर्तन का असर अब केवल तापमान, सूखे या बाढ़ तक सीमित नहीं है। इसका प्रभाव गर्भवती महिलाओं और गर्भ में पल रहे बच्चों पर पड़ने लगा है। अप्रैल 2024 की गर्मी के दौरान भारत, बांग्लादेश और फिलीपींस में सामान्य अप्रैल की तुलना में लगभग 16,150 अतिरिक्त समयपूर्व जन्म हुए। इनमें भारत में 3.6%, बांग्लादेश में 11.9% और फिलीपींस में 10% की बढ़ोतरी का अनुमान है। जीरो कार्बन एनालिटिक्स की एक नई रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार  इस दौरान हुए अतिरिक्त समयपूर्व जन्मों में से 10,600 ऐसे थे, जिसका कारण मानवजनित जलवायु परिवर्तन को माना गया, यानी इंसानों के कारण तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई होती तो ये जन्म नहीं होते। इनमें भारत के 8,830, बांग्लादेश के 1,479 और फिलीपींस के 263 मामले शामिल हैं। शोध के अनुसार अप्रैल 20...