बरेली, मार्च 14 -- बरेली। ओरल कैंसर का खतरा प्रदेश के कई छोटे जिलों में तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट चौंकाने वाली है और चिंताजनक भी। तंबाकू के अधिक सेवन, जागरुकता और जांच की कमी कई छोटे जिलों में ओरल कैंसर का बड़ा खतरा बनती जा रही है। बीते दो महीनों में हुई स्क्रीनिंग में प्रदेश के 9977 लोगों में ओरल कैंसर के लक्षण मिले हैं। हापुड़ और रायबरेली रेड जोन में हैं। शासन के निर्देश पर कैंसर की समय पर पहचान के लिए लगाए जा रहे विशेष शिविरों में पिछले दो माह के भीतर करीब 1.85 लाख लोगों की जांच की गई। इस जांच में कुल 9977 लोग ऐसे मिले हैं जिनमें ओरल कैंसर के स्पष्ट लक्षण देखे गए हैं। इस गंभीर बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित 10 जिलों की सूची में राजधानी लखनऊ को छोड़कर बाकी सभी छोटे जिले शामिल हैं।हापुड़ और रायबरेली अति संवेदनशीलपश्चिमी प्रदेश का जिला हापुड़ ओ...