हापुड़, मई 11 -- जनपद हापुड़ में 9 कुपोषित बच्चे मिले हैं। जिनकी उम्र एक से पांच वर्ष के बीच है। स्वास्थ्य टीमों द्वारा बच्चों को चिंहित करने के बाद जिला अस्पताल हापुड़ की एनआरसी में इलाज शुरू कराया गया है। जल्द बच्चों का कुपोषण दूर किया जायेगा। जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाल ही में दस्तक अभियान के तहत घर-घर सर्वे कराया गया है। इसमें विभिन्न बीमारियों के मरीजों को खोजा गया है। इसमें स्वास्थ्य टीमों को जिले में 9 कुपोषित बच्चे मिले हैं। सभी बच्चे एक से पांच वर्ष के हैं। सभी बच्चों में उम्र के हिसाब से वजन नहीं बढ़ना, लगातार थकान, शारीरिक विकास रूकना, बार-बार बीमार पड़ना, बच्चों में पेट फूलना आदि लक्षण मिले हैं। 9 कुपोषित बच्चे मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए। तुरंत अधिकारियों के निर्देश पर जिला अस्पताल हापुड़ की एनआरसी (...