बागपत, मार्च 15 -- खुद का रोजगार शुरू कराने के लिए बाबा साहब आंबेडकर प्रोत्साहन योजना शुरू की, लेकिन जिले में योजना को अधिकारी और बैंक पलीता लगा रहे है। दफ्तरों में तो लाभार्थियों का चयन कर लिया गया, लेकिन बैंक में योजना धड़ाम हो रही है। युवाओं को लोन न मिलने की वजह से अनुदान की धनराशि वापस होने का खतरा मंडराना शुरू हो गया है।योजना के तहत जिलेभर से 18 युवाओं का चयन किया गया था। युवाओं ने टेलरिंग कर्य के लिए, जनरल स्टोर, इंवर्टर बैटरी की दुकान जन सेवा केंद्र, पशु पालन, कपड़े की दुकान, इलेक्ट्रिक्ल सेल एवं सर्विस, ब्यूटी पार्लर, दोना पत्तल, हार्डवेयर की दुकान के लिए इन युवाओं का योजना के तहत चयन किया गया था। खेकड़ा ब्लॉक से पांच, बागपत से दो, बड़ौत से चार, बिनौली से चार, छपरौली से दो और पिलाना से तीन युवाओं का चयन किया गया है। नवंबर 2025 में चय...