किशनगंज, मई 6 -- पोठिया। लगातार हो रही बेमौसम बारिश से जहां आमजनों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं सबसे अधिक इसका खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। खलिहान में किसानों का मक्का का फसल लगातार हो रही बारिश से बर्बाद होने की स्थिति में है। पिछले कई दिनों से पोठिया प्रखंड क्षेत्र में बेमौसम वर्षा से लोगों के दिनचर्जा ही बदल कर रख दिया है। यह भी पढ़ें- साढ़े चार लाख किसानों ने फसल क्षतिपूर्ति मांगीकिसानों की परेशानियाँ लगातार हो रही वर्षा से गांव व बाजारों में जल जमाव होने से जहां ग्रामीणों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। वहीं बर्षा से क्षेत्र के किसानों का सर्वाधिक नुकसान होने की संभावना है। किसान मो. भादू,मो. नसर,मो. यासिर,दीप नारायण सिंह, योगेंद्र पासवान,मो नूरुल हक,आदि किसानों ने बताया की इस बार किसानों को मक्का की खेती में तूफान ओला वृष्टि, ...