चिंता: ढाई साल के बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
वाराणसी, जुलाई 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। चंदौली निवासी ढाई साल के बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चे को ककरमत्ता स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पिछले एक सप्ताह में चार लोग संक्रमित मिल चुके हैं। बच्चे को तेज बुखार और झटका आने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने पहले वायरल बुखार समझकर इलाज किया लेकिन आराम नहीं हुआ। इसके बाद कोरोना की जांच हुई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया। एक सप्ताह में बनारस में डॉक्टर सहित चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। यह भी पढ़ें- भागलपुर में कोरोना मरीज मिलने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अभी गाइडलाइन का इंतजार पॉपुलर अस्पताल के बाल रोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.