पूर्णिया, फरवरी 28 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड की चक पंचायत के वार्ड संख्या 4 एवं 5 में तीन स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब होने से किसानों को सिंचाई की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रबी सीजन में खासकर मकई की फसल के लिए नियमित पानी जरूरी है, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने से खेतों में पटवन ठप पड़ा है। स्थानीय किसानों महेश महतो, उमेश महतो, गुलटेन महतो, बबलू महतो, चेतनारायण महतो, जनकलाल सिंह एवं अवधेश सिंह ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व बिलरिया बांध, कुआं बहियार तथा वार्ड 4 के चक नहर के पास लगे 25 केवीए के तीन ट्रांसफार्मरों से तेल और कॉइल की चोरी हो गई थी। घटना के बाद से अब तक न तो ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराई गई और न ही नए ट्रांसफार्मर लगाए गए। किसानों का कहना है कि इस संबंध में कई बार बिजली विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अ...